ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षक और इंजीनियर पदों पर 2150 भर्तियां, इस महीने के अंत तक जारी होगा नोटिफिकेशन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 17, 2025

मुंबई, 17 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में 2150 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इन पदों में सबसे अधिक 1100 वैकेंसी कृषि पर्यवेक्षक के लिए हैं। इसके अलावा 995 पद सपोर्ट इंजीनियर के और 55 पद सपोर्ट केमिस्ट के लिए आरक्षित हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इन भर्तियों के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी सरकारी नौकरी दी जाएगी और उन्हें पे मैट्रिक्स 5 के अनुसार वेतन मिलेगा। दूसरी ओर, सपोर्ट इंजीनियर और सपोर्ट केमिस्ट के 1050 पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे, जिनमें इंजीनियरिंग के विभिन्न डोमेन शामिल हैं।

सपोर्ट इंजीनियर सिविल के 553, इलेक्ट्रिकल के 184, डिप्लोमा सिविल के 138, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के 46 और आईटी एक्सपर्ट के 74 पदों के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे। इसके साथ ही सपोर्ट केमिस्ट के 55 पद भी शामिल हैं। इन संविदा पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 13,150 रुपए से 16,900 रुपए प्रतिमाह तक का मानदेय मिलेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी भर्तियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन प्रक्रिया अगस्त माह में शुरू होगी। परीक्षाओं का आयोजन पहले से तय परीक्षा कैलेंडर के अनुसार किया जाएगा। इन सभी भर्तियों में सामान्य आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी और वे 40 वर्ष से अधिक आयु होने पर भी आवेदन कर सकेंगे।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.