ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

मचैल माता यात्रा के पहले पड़ाव चशोटी में बादल फटने से 38 की मौत, सैकड़ों लापता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 14, 2025

मुंबई, 14 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ों से आए तेज पानी और मलबे ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 65 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना के बाद से 200 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। दुर्घटना उस समय हुई, जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए पड्डर सब-डिवीजन स्थित चशोटी गांव में मौजूद थे। यह स्थान यात्रा का पहला पड़ाव माना जाता है और यहीं से पैदल यात्रा शुरू होती है। हादसे वाली जगह पर श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें लगी हुई थीं, जो तेज बहाव में बह गए।

किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर पड्डर घाटी में स्थित चशोटी गांव 14-15 किलोमीटर अंदर की ओर है। इस क्षेत्र के पहाड़ 1,818 मीटर से लेकर 3,888 मीटर तक ऊंचे हैं। ऊंचाई पर फैले ग्लेशियर और खड़ी ढलानें पानी के बहाव को बेहद तेज बना देती हैं। मचैल माता यात्रा हर साल अगस्त में होती है और इस बार 25 जुलाई से 5 सितंबर तक जारी रहेगी। जम्मू से किश्तवाड़ तक का रास्ता 210 किलोमीटर लंबा है, जबकि पद्दर से चशोटी तक 19.5 किलोमीटर की सड़क पर वाहन चलते हैं। इसके बाद मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 8.5 किलोमीटर पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.