ताजा खबर
आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||   

दिल्ली में फ्लाईओवर के पास मिले एक महिला के शव के टुकड़े, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 12, 2023

मुंबई, 12 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास एक महिला के शव के टुकड़े मिले हैं। ये दो काले बैग में थे। एक में सिर और दूसरे बैग में बाकी अंग थे। पुलिस का कहना है कि कुछ अंग मिसिंग हैं जिनकी तलाश की जा रही है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने कहा, एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस को शव के टुकड़े मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे बरामद कर लिया। कटे हुए सिर पर बड़े बाल हैं इससे अनुमान लगाया गया कि यह महिला का शव है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि महिला की उम्र 35-40 साल है, लेकिन ऑर्थो फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद इसकी पुष्टि होगी। कोतवाली थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए क्राइम और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। हम और सबूत इकट्ठा करने के लिए ड्रोन की मदद से इलाके में तलाशी कर रहे हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.