ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

दिल्ली में लड़की की लोहे की रॉड मारकर हत्या, शादी से किया था इंकार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 28, 2023

मुंबई, 28 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के एक पार्क में लड़के ने कॉलेज स्टूडेंट की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। इरफान ने बताया कि उसने नरगिस को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उसने मना कर दिया। नरगिस के परिजन उसकी शादी मुझसे कराने को राजी नहीं थे। इसीलिए नरगिस ने मुझसे बात करना भी बंद कर दिया था। मैंने आज उसे पार्क में मिलने बुलाया और गुस्से में नरगिस की हत्या कर दी। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। वहीं, नरगिस के पिता ने आरोपी इरफान को मौत की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, मेरी एक ही लड़की थी, मैं उसे छोडूंगा नहीं।

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया, दोपहर में उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। बताया गया कि मालवीय नगर के शिवालिक ए ब्लॉक के विजय मंडल पार्क में एक शख्स ने लड़की के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो नरगिस का शव पार्क में एक बेंच के नीचे पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था, शव के पास ही लोहे की रॉड पड़ी थी। नरगिस कमला नेहरू कॉलेज की स्टूडेंट थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी इरफान (28 साल) दिल्ली के संगम विहार का रहना वाला है। वह डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। घटना के कुछ ही देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.