ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

स्वतंत्रता दिवस पर मीट बैन का मामला बढ़ा, तेलंगाना और महाराष्ट्र में नेताओं ने जताई नाराजगी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 13, 2025

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना में भी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मीट की दुकानें और बूचड़खाने बंद रखने के आदेश को लेकर विवाद तेज हो गया है। पिछले तीन दिनों में ओल्ड हैदराबाद सिटी नगर निगम के साथ-साथ ठाणे जिले की कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका और छत्रपति शिवाजी नगर पालिका प्रशासन ने ऐसे आदेश जारी किए हैं। तेलंगाना में इस फैसले पर AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि गोश्त खाने का स्वतंत्रता दिवस से क्या संबंध है। ओवैसी ने कहा कि राज्य में 99 प्रतिशत लोग गोश्त खाते हैं और यह आदेश लोगों की स्वतंत्रता, निजता, आजीविका, संस्कृति, पोषण और धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन है।

इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह धर्म या राष्ट्रीय हित का मामला नहीं है। उनका कहना है कि यह नागरिकों की व्यक्तिगत पसंद का मुद्दा है और नगर निगम को शाकाहार थोपने के बजाय खस्ताहाल सड़कों और बदहाल नागरिक सेवाओं को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। तेलंगाना में यह मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। हाईकोर्ट ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम से इस आदेश पर स्पष्टीकरण मांगा है। याचिका में कहा गया है कि यह आदेश मनमाना है और संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 19(1)(जी) का उल्लंघन करता है। कोर्ट में इस मामले की आगे सुनवाई जस्टिस विजयसेन रेड्डी करेंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी इस तरह की रोक को गलत बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक या भावनात्मक अवसरों जैसे आषाढ़ी एकादशी या महावीर जयंती पर ऐसी बंदी समझ में आती है, लेकिन 15 अगस्त पर इसे लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर वह जानकारी लेंगे।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.