ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

जानिए 2 अप्रैल का पूरा इतिहास... इस दिन दुनिया ने क्या खोया, क्या पाया?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 1, 2025

2 अप्रैल का दिन विश्व के विमानन इतिहास में एक अनोखी घटना के साथ दर्ज है। 2 अप्रैल 1986 को रोम से काहिरा के लिए उड़ान भरते समय 11000 फीट की ऊंचाई पर अमेरिका की प्रमुख एयरलाइन कंपनी 'टीडब्ल्यूए' के ​​जेट विमान 'बोइंग 727' की एक सीट के नीचे रखा बम फट गया, जिससे हवा के बीच में एक बड़ा छेद हो गया और उस स्थान पर बैठे चार लोग हवा के दबाव के कारण विमान से बाहर गिर गए। इनमें एक आठ महीने की बच्ची भी शामिल थी। पायलट ने सावधानीपूर्वक विमान को एथेंस में उतारा और अन्य यात्रियों की जान बचाई। अरब क्रांतिकारी प्रकोष्ठों की अज़्ज़ेदीन क़सम इकाई ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे लीबिया पर अमेरिकी बमबारी का प्रतिशोध बताया।

यह दिन भारत के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 2011 में भारत ने दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप पर कब्जा करके 1983 विश्व कप जीत की यादें ताजा की थीं।

देश और दुनिया के इतिहास में 2 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं-
1679: मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सल्तनत में हिंदुओं पर फिर से जजिया कर लगाया। इस कर को अकबर ने समाप्त कर दिया था।

1902: लॉस एंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला।

1902 - बड़े गुलाम अली ख़ाँ का जन्म, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत कलाकार।

1933: भारतीय क्रिकेट के जनक माने जाने वाले रणजीत सिंह का निधन।

1912: टाइटैनिक का समुद्री परीक्षण शुरू हुआ।

1970: 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित मेघालय को स्वायत्त राज्य का दर्जा मिला। इस राज्य का गठन असम के दो जिलों संयुक्त गारो और जैंतिया तथा खासी हिल्स को मिलाकर किया गया था।

1982: अर्जेंटीना ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में फ़ॉकलैंड द्वीप पर हमला किया।

1986: अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग विमान में हवा में बम विस्फोट हुआ। हवा के दबाव के कारण चार यात्री विमान से नीचे गिर गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया।

1997: सुमिता सिन्हा ने एक रिकार्ड बनाया जब 3200 किलोग्राम का ट्रक उनके ऊपर से गुजरा।

2005: वेटिकन के सर्वोच्च अधिकारियों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन।

2011 : भारत ने 1983 की अपनी प्रभावशाली विश्व कप जीत को दोहराते हुए दूसरी बार विश्व कप जीता।

2020 : विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या दस लाख के करीब पहुंची।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.